धर्मेंद्र ने जिले में लहराया परचम, इंटरमीडिएट में चौथा स्थान

सादुल्लानगर/बलरामपुर । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा में क्षेत्र के ए.जी. हाशमी इंटर कॉलेज के छात्र धर्मेंद्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले की मेरिट सूची में चौथा स्थान प्राप्त किया है। धर्मेंद्र ने 500 में से 491 अंक हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। धर्मेंद्र की सफलता […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • April 23, 2026 7:13 pm IST, Published 2 hours ago

सादुल्लानगर/बलरामपुर । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा में क्षेत्र के ए.जी. हाशमी इंटर कॉलेज के छात्र धर्मेंद्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले की मेरिट सूची में चौथा स्थान प्राप्त किया है। धर्मेंद्र ने 500 में से 491 अंक हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
धर्मेंद्र की सफलता से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है। उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। धर्मेंद्र तुलाराम और तारादेवी के पुत्र हैं। चार बहनों आरती, सोनी, शिवानी और नंदिनी के इकलौते भाई धर्मेंद्र ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।
धर्मेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि उनका सपना नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर डॉक्टर बनना है, ताकि समाज की सेवा कर सकें।
विद्यालय प्रबंधन ने धर्मेंद्र की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रमेश कुमार शर्मा।गौरवशाली भारत

 

Advertisement