दिल्ली में ड्रग्स तस्करी पर बड़ा खुलासा

2024 से अब तक 254 विदेशी गिरफ्तार, ₹40.53 करोड़ के नशीले पदार्थ जब्त नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लोकसभा में जानकारी दी है कि दिल्ली पुलिस ने वर्ष 2024 से 30 जून 2026 तक ड्रग्स तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान में 254 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से 40.53 […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • August 5, 2026 5:13 am IST, Published 22 seconds ago

2024 से अब तक 254 विदेशी गिरफ्तार, ₹40.53 करोड़ के नशीले पदार्थ जब्त

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लोकसभा में जानकारी दी है कि दिल्ली पुलिस ने वर्ष 2024 से 30 जून 2026 तक ड्रग्स तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान में 254 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से 40.53 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं।

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में लिखित उत्तर में बताया कि गिरफ्तार किए गए विदेशी नागरिकों में नाइजीरियाई मूल के लोग भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस लगातार अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क पर कार्रवाई कर रही है और राजधानी में नशे के कारोबार पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।

बिना सत्यापन रह रहे थे विदेशी नागरिक

सरकार ने यह भी बताया कि जांच के दौरान 103 विदेशी नागरिक बिना आवश्यक पुलिस सत्यापन के किराये के मकानों में रह रहे थे। इस मामले में नियमों का उल्लंघन करने पर 63 मकान मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।

लू से 20 लोगों की मौत

लोकसभा में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, 1 मार्च 2026 से अब तक देशभर में लू लगने के 4,853 मामले सामने आए हैं, जबकि 20 लोगों की मौत हुई है। सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र में दर्ज की गईं, जबकि लू के सबसे ज्यादा मामले तेलंगाना में सामने आए।

भारत के खिलाफ WTO में 9 व्यापारिक विवाद

सरकार ने यह भी बताया कि वर्तमान में विश्व व्यापार संगठन (WTO) के तहत भारत के खिलाफ 9 व्यापारिक विवाद लंबित हैं। इनमें जापान, ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों द्वारा दायर मामले शामिल हैं। इन मामलों में भारत के पक्ष की पैरवी के लिए वाणिज्य विभाग विशेषज्ञ संस्थानों और सूचीबद्ध विधि फर्मों की सेवाएं ले रहा है।

PLI योजना के तहत ₹26,320 करोड़ का निवेश

स्टील राज्य मंत्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने लोकसभा को बताया कि 30 जून 2026 तक स्टील क्षेत्र के लिए लागू उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (PLI) योजना के तहत विभिन्न कंपनियों द्वारा 26,320 करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है।

सरकार का कहना है कि ड्रग्स तस्करी के खिलाफ अभियान, विदेशी नागरिकों के सत्यापन और संगठित अपराध पर कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

Advertisement