• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • हाईस्कूल परिणाम में हाजी इस्माइल इंटर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, दो छात्र जिले के टॉप-10 में

हाईस्कूल परिणाम में हाजी इस्माइल इंटर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, दो छात्र जिले के टॉप-10 में

सादुल्लानगर(बलरामपुर)। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 2026 में सादुल्लानगर स्थित हाजी इस्माइल इंटर कॉलेज के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र खुर्शीद आमिर और शिवम दुसाध ने 600 में से 550 अंक हासिल कर जनपद की टॉप-10 सूची में संयुक्त रूप से 10वां स्थान प्राप्त किया। […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • April 25, 2026 9:26 pm IST, Published 3 hours ago

सादुल्लानगर(बलरामपुर)। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा परिणाम 2026 में सादुल्लानगर स्थित हाजी इस्माइल इंटर कॉलेज के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र खुर्शीद आमिर और शिवम दुसाध ने 600 में से 550 अंक हासिल कर जनपद की टॉप-10 सूची में संयुक्त रूप से 10वां स्थान प्राप्त किया।

ग्रामीण क्षेत्र में संचालित यह विद्यालय पिछले कई वर्षों से लगातार जिले की मेरिट सूची में स्थान बनाता आ रहा है। इससे पूर्व वर्ष 2024 की इंटरमीडिएट परीक्षा में इसी विद्यालय के छात्र शिवम जायसवाल ने जिला टॉपर बनकर संस्थान को गौरवान्वित किया था।
छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

प्रधानाचार्य शाहिद अकबर ने मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सफलता का श्रेय शिक्षकों की मेहनत, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों के समर्पण को दिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे और छात्रों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

रमेश कुमार शर्मा।गौरवशाली भारत

 

Advertisement