• होम
  • खेल
  • आईपीएल 2026: चेपॉक में सीएसके और जीटी में रोमांचक मुकाबला आज, हेड-टू-हेड में कौन सी टीम आगे?

आईपीएल 2026: चेपॉक में सीएसके और जीटी में रोमांचक मुकाबला आज, हेड-टू-हेड में कौन सी टीम आगे?

चेन्नई। आईपीएल 2026 का 37वां मुकाबला रविवार को चेन्नई के ऐतिहासिक चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और गुजरात टाइटंस (जीटी) आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा और दोनों ही टीमें जीत दर्ज कर अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। सीएसके […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • April 26, 2026 2:34 pm IST, Published 3 hours ago

चेन्नई। आईपीएल 2026 का 37वां मुकाबला रविवार को चेन्नई के ऐतिहासिक चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और गुजरात टाइटंस (जीटी) आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा और दोनों ही टीमें जीत दर्ज कर अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

सीएसके के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि टीम अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी। सीजन की शुरुआत में लगातार तीन हार झेलने के बाद सीएसके ने शानदार वापसी की है और पिछले चार मैचों में से तीन में जीत हासिल की है। खासकर पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 103 रन की बड़ी जीत ने टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ाया है।

अभी तक खेले गए सात मुकाबलों में सीएसके ने तीन जीत हासिल की हैं और छह अंकों के साथ अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है। इस मैच में अनुभवी खिलाड़ी एमएस धोनी की मौजूदगी पर भी सबकी नजरें रहेंगी, क्योंकि उनका अनुभव टीम के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।

वहीं गुजरात टाइटंस की बात करें तो टीम इस सीजन में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है। शुभमन गिल की कप्तानी में जीटी ने सात मैचों में तीन जीत दर्ज की हैं और सातवें स्थान पर है। टीम ने बीच में लगातार तीन जीत दर्ज कर लय पकड़ी थी, लेकिन पिछले दो मैचों में हार से उसका momentum थोड़ा कमजोर पड़ा है। ऐसे में चेपॉक में होने वाला यह मुकाबला जीटी के लिए वापसी का सुनहरा मौका होगा।

पिच की बात करें तो चेपॉक की सतह पारंपरिक रूप से स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, हालांकि हाल के मैचों में यहां बल्लेबाजों को भी अच्छे रन बनाने के मौके मिले हैं। सीएसके के अकील हुसैन और नूर अहमद जैसे स्पिनर्स के साथ-साथ जीटी के स्टार गेंदबाज राशिद खान भी इस मैच में अहम भूमिका निभा सकते हैं। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार चेन्नई में गर्मी का असर देखने को मिलेगा, जहां तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हालांकि राहत की बात यह है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे पूरा मैच बिना किसी रुकावट के होने की उम्मीद है।

अगर दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक खेले गए आठ मुकाबलों में दोनों ने चार-चार मैच जीते हैं। ऐसे में यह मुकाबला न सिर्फ रोमांचक होने वाला है, बल्कि दोनों टीमों के लिए बराबरी तोड़ने का भी शानदार मौका होगा।

Advertisement