• होम
  • Breaking News Ticker
  • यूपी दौरे पर पीएम मोदी: वाराणसी-हरदोई में ₹6,350 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन, गंगा एक्सप्रेसवे भी होगा लॉन्च

यूपी दौरे पर पीएम मोदी: वाराणसी-हरदोई में ₹6,350 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन, गंगा एक्सप्रेसवे भी होगा लॉन्च

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28-29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे, जहां वे वाराणसी और हरदोई में कई बड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 28 अप्रैल को वाराणसी में आयोजित महिला सम्मेलन में पीएम मोदी करीब ₹6,350 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। […]

Advertisement
pm-modi-up-visit-varanasi-hardoi-projects-ganga-expressway-launch
Gauravshali Bharat News
  • April 27, 2026 10:02 am IST, Published 4 hours ago

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28-29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे, जहां वे वाराणसी और हरदोई में कई बड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

28 अप्रैल को वाराणसी में आयोजित महिला सम्मेलन में पीएम मोदी करीब ₹6,350 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे 1,050 करोड़ रुपए से अधिक की 48 परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिनमें सड़क चौड़ीकरण, रेल ओवरब्रिज और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसी प्रमुख योजनाएं शामिल हैं।

इसके साथ ही जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण पेयजल योजनाएं, चंद्रावती घाट का पुनर्विकास, सारनाथ क्षेत्र का पर्यटन विकास और संत रविदास पार्क का सौंदर्यीकरण भी इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।

29 अप्रैल को प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद हरदोई पहुंचेंगे, जहां वे 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। करीब ₹36,230 करोड़ की लागत से बना यह एक्सप्रेसवे राज्य के 12 जिलों को जोड़ेगा और मेरठ से प्रयागराज तक यात्रा समय को लगभग आधा कर देगा।

इसके अलावा पीएम मोदी 5,300 करोड़ रुपए से अधिक की 112 परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, जिनमें अस्पताल, सीवरेज योजनाएं, बाजार परिसर और प्रशासनिक भवन शामिल हैं। वे दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जिससे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

यह दौरा उत्तर प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और क्षेत्रीय विकास को नई गति देने वाला माना जा रहा है।

Advertisement