गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पीएम सुरक्षा सेंध पर राजघाट पर भाजपा का मौन प्रदर्शन

pm security breach

भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की द्वारा पंजाब में हुई प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई लापरवाही के विरोध में आज दिल्ली के राजघाट पर मौन प्रदर्शन किया। आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ आदेश गुप्ता राजघाट पहुचे जहां उन्होंने काग्रेस पार्टी पर कई आरोप लगाए आदेश गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री का पद देश का सबसे बड़ा पद है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हमारे प्रधानमंत्री हैं, जिस प्रकार उनकी जान को खतरे में डाला गया था उससे कांग्रेस की देश विरोधी मानसिकता का साफ पता चलता है। इस मौन प्रदर्शन में आदेश गुप्ता के अलावा डॉ।हर्वर्धन के अलावा भाजपा के कई क्षेत्रीय नेता भी शामिल थे।

गौरतलब है कि 5 जनवरी को प्रधानमंत्री पंजाब के फिरोजपुर में एक चुनावी सभा करने के लिए जा रहे थे लेकिन उनके काफिले को बीच रस्ते से ही वापस लौटना पड़ा। ख़बरों के मुताबिक उनके विआईपी रूट की सुरक्षा में हुई चूक के कारण प्रधानमन्त्री का काफिला आगे नही जा पाया और उन्हें वापस आना पड़ा। इस घटना के बाद राजनितिक हलचल भी बढ़ गई और भाजपा ने पंजाब कांग्रेस के पुलिस प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। भाजपा और अन्य कई पार्टियाँ कांग्रेस सरकार पर इस मुद्दें पर निशाना साध रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *