मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता Gajraj Rao की हाल ही में दिग्गज फिल्म निर्माता Shekhar Kapur से खास मुलाकात हुई, जिसने उन्हें पुराने दिनों की याद दिला दी।
गजराज राव ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि फिल्म Bandit Queen में मिला छोटा सा किरदार उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ था। उन्होंने फिल्म में अशोक चंद की भूमिका निभाई थी, जिसने उनके करियर की दिशा बदल दी।
अभिनेता ने पोस्ट में शेखर कपूर के प्रति आभार जताते हुए लिखा कि वह हमेशा उनके ऋणी रहेंगे। उन्होंने बताया कि करीब तीन दशक बाद भी निर्देशक की सादगी और गर्मजोशी वैसी ही है जैसी पहले थी।

गजराज ने इस मुलाकात को खास बताते हुए कहा कि शेखर कपूर की आंखों में आज भी एक सूफी संत जैसी करुणा और ज्ञान झलकता है। उन्होंने मुंबई के सोहो हाउस में हुई इस मुलाकात को अपने लिए यादगार बताया।
फिल्म Bandit Queen कुख्यात डाकू Phoolan Devi के जीवन पर आधारित थी और इसे दर्शकों व आलोचकों से खूब सराहना मिली थी।