• होम
  • अध्यात्म
  • चीन ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ाई

चीन ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ाई

नयी दिल्ली : चीन ने कैलाश मानसरोवर यात्रा से जुड़ी तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी भारत में स्थित चीन के दूतावास की प्रवक्ता द्वारा साझा की गई है। इसके अनुसार, वर्ष 2026 की कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रा के लिए अब अधिक भारतीय श्रद्धालुओं को अवसर मिलेगा। नई व्यवस्था के तहत चीन […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 1, 2026 12:53 pm IST, Published 3 hours ago

नयी दिल्ली : चीन ने कैलाश मानसरोवर यात्रा से जुड़ी तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी भारत में स्थित चीन के दूतावास की प्रवक्ता द्वारा साझा की गई है। इसके अनुसार, वर्ष 2026 की कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रा के लिए अब अधिक भारतीय श्रद्धालुओं को अवसर मिलेगा।

नई व्यवस्था के तहत चीन इस वर्ष कुल 1000 भारतीय तीर्थयात्रियों को यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराएगा। इन श्रद्धालुओं को “आधिकारिक तीर्थयात्री” के रूप में चयनित किया जाएगा और उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत कैलाश मानसरोवर के दर्शन का अवसर मिलेगा। यह कदम भारत-चीन के बीच धार्मिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले तक इस यात्रा के लिए कुल 750 तीर्थयात्रियों को अनुमति दी जाती थी। इनमें लगभग 500 यात्री लिपुलेख मार्ग से और 250 यात्री नाथू ला मार्ग से यात्रा करते थे। अब संख्या बढ़ाकर 1000 किए जाने से अधिक श्रद्धालुओं को इस पवित्र यात्रा का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा। इस निर्णय से उन श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी जो लंबे समय से कैलाश मानसरोवर के दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे थे।

Advertisement