• होम
  • दिल्ली
  • काम जमीन पर दिखना चाहिए, जनसुनवाई में सीएम रेखा गुप्ता का सख्त संदेश

काम जमीन पर दिखना चाहिए, जनसुनवाई में सीएम रेखा गुप्ता का सख्त संदेश

नयी दिल्ली: दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में आज आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सीधे तौर पर सुना गया। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता  खुद मौजूद रहीं और स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी शिकायतें और सुझाव लिए। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिन्होंने बिजली, पानी, सफाई, सड़क […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 2, 2026 1:42 pm IST, Published 3 hours ago

नयी दिल्ली: दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में आज आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सीधे तौर पर सुना गया। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता  खुद मौजूद रहीं और स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी शिकायतें और सुझाव लिए। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिन्होंने बिजली, पानी, सफाई, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उठाईं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि सिर्फ कागजों पर काम दिखने से काम नहीं चलेगा, बल्कि उसका असर जमीन पर नजर आना चाहिए। रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता को राहत मिलना प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस दौरान कई मामलों में तुरंत कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए, जिससे लोगों को उम्मीद जगी कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार जनता के बीच जाकर उनकी परेशानियों को समझने और हल करने के लिए प्रतिबद्ध है।जनसुनवाई कार्यक्रम को प्रशासन और जनता के बीच संवाद का एक अहम माध्यम माना जा रहा है, जिससे न केवल समस्याओं की पहचान हो रही है, बल्कि उनके समाधान की दिशा में तेजी भी लाई जा रही है।

Advertisement