• होम
  • राज्यवार खबरें
  • असम में बड़ा रेल हादसा: कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल

असम में बड़ा रेल हादसा: कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल

गुवाहाटी। असम में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गुवाहाटी के बाहरी इलाके दिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कई यात्रियों के घायल होने की आशंका है। […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • November 11, 2026 9:56 am IST, Published 36 seconds ago

गुवाहाटी। असम में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गुवाहाटी के बाहरी इलाके दिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कई यात्रियों के घायल होने की आशंका है। हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक किसी की मौत की सूचना नहीं मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिजोरम से कोलकाता जा रही ट्रेन संख्या 13125 कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस बुधवार सुबह करीब 6 बजकर 54 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हुई। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक, दिगारू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को दूसरी रेलगाड़ी को रास्ता देने के लिए रोका जा रहा था। इसी दौरान लोको पायलट ट्रेन की गति को नियंत्रित नहीं कर सके और ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए।

इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतरे

हादसे में ट्रेन का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घटनास्थल पर बचाव दल को भेजा गया, ताकि यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके और घायलों को आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। फिलहाल घायलों की सही संख्या की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति का आकलन करने के बाद ही हादसे से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।

रिकवरी ट्रेन मौके पर भेजी गई

दुर्घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिया है। पटरियों से दुर्घटनाग्रस्त डिब्बों को हटाने और रेल यातायात बहाल करने के लिए एक विशेष रिकवरी ट्रेन घटनास्थल पर भेजी गई है। रेलवे के महाप्रबंधक सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

वहीं, ट्रेन में सवार यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी ट्रेन की व्यवस्था की जा रही है। रेलवे प्रशासन की प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और जल्द से जल्द रेल परिचालन सामान्य करना है।

फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों और घायलों की संख्या को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। रेलवे प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

Advertisement