• होम
  • खेल
  • महिला T-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पाकिस्तान से पहला मुकाबला

महिला T-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पाकिस्तान से पहला मुकाबला

मुंबई: महिला टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। आगामी टूर्नामेंट के लिए हरमनप्रीत कौर को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलन देखने को मिल रहा है। चयनित खिलाड़ियों में शैफाली वर्मा और […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 2, 2026 6:19 pm IST, Published 3 hours ago

मुंबई: महिला टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। आगामी टूर्नामेंट के लिए हरमनप्रीत कौर को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलन देखने को मिल रहा है। चयनित खिलाड़ियों में शैफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स जैसे आक्रामक बल्लेबाज शामिल हैं। वहीं, ऑलराउंडर के तौर पर दीप्ति शर्मा को जगह मिली है। विकेटकीपर की जिम्मेदारी ऋचा घोष और यास्तिका भाटिया संभालेंगी। टीम में अरुंधति रेड्डी और रेणुका ठाकुर जैसे गेंदबाज भी शामिल हैं, जो तेज आक्रमण को मजबूती देंगे।

इसके अलावा भारती फुलमाली, श्रीचरणी, नंदिनी शर्मा, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव को भी टीम में जगह दी गई है। महिला टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन इंग्लैंड में 12 जून से शुरू होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को खेला जाएगा। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी, जिस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

Advertisement