बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने मुंबई में आयोजित The Earthshot Prize 2026 से अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ब्लैक और गोल्ड एम्ब्रॉयडरी वाले शानदार लहंगे में उनका रॉयल अंदाज देखने को मिला। स्ट्रैपलेस ब्लाउज, खूबसूरत मिरर वर्क और गोल्ड जूलरी ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। आलिया ने तस्वीरों के साथ लिखा, ‘Where every story has a purpose’।