महिला आरक्षण का मुद्दा लंबे समय से देश की राजनीति में चर्चा का विषय रहा है। सितंबर 2023 में संसद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कियाथा, जिसके तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का प्रावधान किया गया। हालांकि, इसके लागू होने की प्रक्रिया को जनगणना और परिसीमन से जोड़ा गया था। अब केंद्र सरकार इसमें बदलाव कर 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले आरक्षणलागू करने का रास्ता तैयार करना चाहती है।
सरकार की प्रस्तावित योजना के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सदस्य संख्या में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव है। इसके अनुसार लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 850 तक और राज्य विधानसभाओं की अधिकतम सदस्य संख्या 650 तक पहुंचाई जा सकती है।सरकार का तर्क है कि सीटों की संख्या बढ़ने से महिलाओं को आरक्षण देने के साथ-साथ राज्यों का प्रतिनिधित्व भी बनाए रखने में मदद मिलेगी।
We had made a promise to our Nari Shakti and we remain committed to fulfilling it… https://t.co/ZT3TK71Psh
— Narendra Modi (@narendramodi) November 28, 2026
प्रस्तावित व्यवस्था में परिसीमन के जरिए निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं और सीटों के आवंटन को नए सिरे से निर्धारित करने की बात कही गई है। उपलब्ध विधेयक संबंधी जानकारी के अनुसार, राज्यों के बीच मौजूदा सीट हिस्सेदारी के अनुपात को 2051 तक सुरक्षित रखने का प्रस्ताव भी शामिल है। इसका उद्देश्य राज्यों के प्रतिनिधित्व में बड़े बदलाव की आशंकाओं को दूर करना बताया जा रहा है।
इस पूरी प्रक्रिया में तीन विधायी प्रस्ताव महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। इनमें संविधान का 131वां संशोधन विधेयक, 132वां संशोधन विधेयक और केंद्रशासित प्रदेशों से संबंधित अलग विधेयक शामिल हैं। 131वें संशोधन विधेयक में परिसीमन आयोग और उससे जुड़े संवैधानिक प्रावधानों में बदलावका प्रस्ताव है, जबकि 132वें संशोधन विधेयक का संबंध निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण और महिला आरक्षण को लागू करने की व्यवस्था से है।
हालांकि, सरकार की इस पहल पर विपक्षी दलों ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस सहित कई विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि महिला आरक्षण के महत्वपूर्णमुद्दे के साथ परिसीमन को जोड़कर सरकार राजनीतिक लाभ हासिल करना चाहती है। विपक्ष का कहना है कि महिला आरक्षण का समर्थन करने और परिसीमन की प्रस्तावित प्रक्रिया पर सहमति देने को एक ही विषय नहीं माना जाना चाहिए।
दक्षिण भारत के राज्यों में परिसीमन को लेकर सबसे ज्यादा चिंता देखने को मिल रही है। तमिलनाडु, केरल और अन्य दक्षिण भारतीय राज्यों की आशंकाहै कि जनसंख्या के आधार पर सीटों का पुनर्निर्धारण होने पर संसद में उनका राजनीतिक प्रभाव प्रभावित हो सकता है। इन राज्यों का तर्क है कि उन्होंनेजनसंख्या नियंत्रण के क्षेत्र में बेहतर काम किया है, इसलिए उन्हें इसका नुकसान नहीं उठाना चाहिए।
वहीं, कांग्रेस और INDIA गठबंधन के अन्य दल इस मुद्दे पर सरकार से स्पष्ट जवाब मांग रहे हैं। शनिवार को INDIA ब्लॉक के नेताओं ने भी बैठक करसंसद के विशेष सत्र से पहले अपनी रणनीति पर चर्चा की। विपक्ष की कोशिश है कि महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े प्रस्तावों के संवैधानिक,राजनीतिक और क्षेत्रीय प्रभावों को संसद में प्रमुखता से उठाया जाए।
गौरतलब है कि अप्रैल 2026 में भी सरकार ने इनसे जुड़े विधेयक संसद में पेश किए थे, लेकिन संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में आवश्यक दो-तिहाई बहुमत हासिल नहीं कर सका था। इसके बाद सरकार ने परिसीमन से जुड़े अन्य विधेयकों को आगे नहीं बढ़ाया था। अब नए प्रस्ताव के साथ सरकार एक बार फिर इस मुद्दे को संसद में लेकर आने की तैयारी कर रही है।
अब सबकी नजर 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र पर है। देखना होगा कि सरकार और विपक्ष के बीच इस मुद्दे पर सहमति बन पाती हैया नहीं। साथ ही यह भी महत्वपूर्ण होगा कि महिला आरक्षण को 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले लागू करने की सरकार की कोशिश किस दिशा मेंआगे बढ़ती है।