सादुल्लानगर बाजार में रोज लग रहा जाम, लोग परेशान

सादुल्लानगर/बलरामपुर। कस्बे के मुख्य बाजार में इन दिनों लगातार लग रहे जाम से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। जामा मस्जिद से लेकर मछली मंडी तक रोजाना घंटों वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे राहगीरों, छात्रों और दुकानदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 11, 2026 6:25 pm IST, Published 1 day ago

सादुल्लानगर/बलरामपुर। कस्बे के मुख्य बाजार में इन दिनों लगातार लग रहे जाम से आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। जामा मस्जिद से लेकर मछली मंडी तक रोजाना घंटों वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे राहगीरों, छात्रों और दुकानदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। ई-रिक्शा और रिक्शा चालक सड़क किनारे व बीच बाजार में मनमाने ढंग से वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। भीड़भाड़ के चलते दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

दुकानदारों के अनुसार जाम की वजह से ग्राहकों का बाजार आना प्रभावित हो रहा है। कई बार हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु कराना पड़ता है, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं निकल सका है।

राहगीरों ने प्रशासन से बाजार क्षेत्र में ई-रिक्शा के लिए अलग स्टैंड बनाने, अतिक्रमण हटाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है, ताकि लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

 

रमेश कुमार शर्मा। गौरवशाली भारत

Advertisement