• होम
  • देश
  • हीटवेव से मौतों को शून्य तक लाने की तैयारी, NDRF को मिला ‘प्रेसिडेंट्स कलर अवार्ड’

हीटवेव से मौतों को शून्य तक लाने की तैयारी, NDRF को मिला ‘प्रेसिडेंट्स कलर अवार्ड’

अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार ने  हीटवेव का प्रभावी ढंग से सामना करने की पूरी तैयारी कर चुकी है और सरकार का लक्ष्य इससे होने वाली मृत्यु दर को शून्य तक पहुंचाना है। शाह ने कहा कि आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में National Disaster Response Force(NDRF) ने बीते दो दशकों में ‘आपदा सेवा […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 14, 2026 4:16 pm IST, Published 2 hours ago

अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार ने  हीटवेव का प्रभावी ढंग से सामना करने की पूरी तैयारी कर चुकी है और सरकार का लक्ष्य इससे होने वाली मृत्यु दर को शून्य तक पहुंचाना है। शाह ने कहा कि आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में National Disaster Response Force(NDRF) ने बीते दो दशकों में ‘आपदा सेवा सदैव सर्वत्र’ के अपने ध्येय वाक्य को पूरी निष्ठा के साथ चरितार्थ किया है और दुनिया भर में राहत एवं बचाव के भरोसे का प्रतीक बनकर उभरा है।

आज गाजियाबाद  स्थित NDRF की 8वीं वाहिनी परिसर में वीर जवानों को उनके अदम्य साहस, समर्पण और निःस्वार्थ सेवा के लिए ‘प्रेसिडेंट्स कलर अवार्ड’ प्रदान किया गया। इस दौरान 6 Regional Response Centres (RRC) का ई-शिलान्यास और 1 RRC का ई-लोकार्पण भी किया गया, ताकि आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और अधिक मजबूत हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि CAPF के जवानों द्वारा लगाए गए 7 करोड़ से अधिक वृक्ष पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Advertisement