• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • आंधी पीड़ित परिवारों को राहत, प्रभारी मंत्री ने बांटी आर्थिक सहायता

आंधी पीड़ित परिवारों को राहत, प्रभारी मंत्री ने बांटी आर्थिक सहायता

कौशाम्बी: कौशाम्बी में तेज आंधी और खराब मौसम के कारण हुई जनहानि के बाद प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह  ने मृतकों के परिजनों को राहत राशि के चेक वितरित किए। इस दौरान मंत्री ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 15, 2026 6:15 pm IST, Published 2 hours ago

कौशाम्बी: कौशाम्बी में तेज आंधी और खराब मौसम के कारण हुई जनहानि के बाद प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह  ने मृतकों के परिजनों को राहत राशि के चेक वितरित किए।

इस दौरान मंत्री ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि सरकार संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

हाल ही में आई तेज आंधी और खराब मौसम के चलते जिले में कई जगहों पर नुकसान हुआ था, जिसमें कुछ लोगों की मौत भी हो गई थी। प्रशासन ने घटना के बाद सर्वे कर राहत सहायता की प्रक्रिया शुरू की थी।

 

Advertisement