• होम
  • दिल्ली
  • रामलीला कमेटियों को निःशुल्क बिजली की मांग तेज़

रामलीला कमेटियों को निःशुल्क बिजली की मांग तेज़

  नई दिल्ली: राजधानी की समस्त रामलीला कमेटियों की शीर्ष संस्था रामलीला महासंघ की एक विशेष बैठक आज संविधान क्लब, नई दिल्ली में महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में रामलीला आयोजन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित खबरें भारतीय दवा की कीमत देख […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 14, 2026 4:12 pm IST, Published 3 hours ago

 

नई दिल्ली: राजधानी की समस्त रामलीला कमेटियों की शीर्ष संस्था रामलीला महासंघ की एक विशेष बैठक आज संविधान क्लब, नई दिल्ली में महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में रामलीला आयोजन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष दशहरा पर्व 20 अक्टूबर 2026 को पूरे देश में मनाया जाएगा, जबकि रामलीला महोत्सव 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा

महासंघ ने सरकार से मांग की कि जिस तरह पिछले वर्ष दिल्ली सरकार द्वारा रामलीला कमेटियों को 1200 यूनिट निःशुल्क बिजली दी गई थी, उसी तरह इस वर्ष भी रामलीला आयोजनों को पूरी तरह निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जाए। साथ ही यह भी मांग उठाई गई कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारा रामलीला कमेटियों को मैदान 45 दिनों के लिए निःशुल्क दिए जाएं।

महासंघ के महामंत्री सुभाष गोयल ने सुझाव दिया कि दिल्ली में जिन मैदानों में रामलीला का आयोजन होता है, उनका नाम बदलकर “उत्सव स्थल (रामलीला)” किया जाए ताकि सांस्कृतिक पहचान और मजबूत हो सके।

बैठक में मौजूद विभिन्न रामलीला कमेटियों के सैकड़ों प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं साझा कीं और एक मंच से समाधान की मांग की।

इस अवसर पर भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि “रामकाज में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी और सभी समस्याओं का समाधान समय रहते किया जाएगा।”

वहीं सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि पिछले वर्ष भी रामलीलाओं के लिए प्रयास किए गए थे और जो समस्याएं शेष रह गई हैं, उन्हें इस बार सभी सांसद मिलकर हल करवाएंगे।

सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि रामलीला हमारी सांस्कृतिक पहचान है और इसके समाधान के लिए वे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह तथा उपराज्यपाल से मुलाकात करेंगे।

सांसद कमलजीत सहरावत ने भी आश्वासन दिया कि केंद्र, दिल्ली और नगर निगम स्तर पर सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से कराया जाएगा।

 

इस अवसर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दिल्ली के संघचालक डा. अनिल अग्रवाल, कश्मीरीगेट रामलीला कमेटी जत्थेदार अवतार सिंह पूर्व मेयर, पीतमपुरा रामलीला कमेटी के संजय बगडिया, प्रवीण कपूर करोलबाग श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, शिव शंकर नागर, शालीमार बाग रामलीला कमेटी, जोगिन्द्र पाल श्री रामलीला कमेटी ढक्का गांव, श्री धार्मिक रामलीला कमेटी, राजेन्द्र शौकीन न्यू वक्त क्लब मंगोलपुरी, श्री रामलीला कमेटी शाहदरा, सुभाष रामलीला कमेटी, नरेला, उत्तराखण्ड रामलीला समिति किशन गंज, श्री रामलीला समिति सेक्टर-6 रोहिणी, प्रगति शील लोक मंच, श्री दशरथ पुरी रामलीला कमेटी, आदर्श रामलीला कमेटी, सेवा मंचन सेक्टर-32 रोहिणी सहित पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार प्रकट किए और उन्होंने रामलीला परंपरा को और मजबूत करने के लिए अपने विचार रखे।

 

Advertisement