मुरादाबाद: सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित पीएसी कैंटीन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग सिलेंडर में हुए ब्लास्ट के कारण लगी, जिसके बाद कैंटीन परिसर में धुआं फैल गया और मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
घटना के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।