• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • बनारस में बनेगा एलिवेटेड रोड नेटवर्क, 25 हजार करोड़ की परियोजना को मिली रफ्तार

बनारस में बनेगा एलिवेटेड रोड नेटवर्क, 25 हजार करोड़ की परियोजना को मिली रफ्तार

वाराणसी में यातायात व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल शुरू हो गई है। दिल्ली-एनसीआर की तर्ज पर शहर में एलिवेटेड रोड नेटवर्क विकसित करने की योजना पर प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। प्रस्तावित परियोजना के तहत वरुणा और गंगा नदी के किनारे चार लेन एलिवेटेड रोड का निर्माण किया […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 19, 2026 5:11 pm IST, Published 3 hours ago

वाराणसी में यातायात व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल शुरू हो गई है। दिल्ली-एनसीआर की तर्ज पर शहर में एलिवेटेड रोड नेटवर्क विकसित करने की योजना पर प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। प्रस्तावित परियोजना के तहत वरुणा और गंगा नदी के किनारे चार लेन एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा, जो रिंग रोड से राजघाट पुल तक कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा।

परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र के 19 गांवों और 34 मोहल्लों में भूमि की खरीद-फरोख्त और भू-रजिस्ट्री पर अस्थायी रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि इस महत्वाकांक्षी योजना की अनुमानित लागत करीब 25 हजार करोड़ रुपये है।

एलिवेटेड रोड के निर्माण से शहर में ट्रैफिक दबाव कम होगा और विशेष रूप से काशी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। प्रस्तावित मार्ग गंगा और वरुणा के उत्तर एवं पश्चिमी हिस्से से होकर गुजरेगा, जिससे शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात सुगम होने की उम्मीद है।

Advertisement