• होम
  • मनोरंजन
  • महावतार परशुराम का प्रचंड रूप उजागर, फरसे की धार में दिखा धर्म का संकल्प

महावतार परशुराम का प्रचंड रूप उजागर, फरसे की धार में दिखा धर्म का संकल्प

ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाली प्रोडक्शन कंपनी होम्बले फिल्म्स एक बार फिर अपने नए प्रोजेक्ट के साथ चर्चा में आ गई है। ‘महावतार’ यूनिवर्स की सफलता के बाद अब इसकी अगली फिल्म ‘महावतार परशुराम’ का पहला पोस्टर और टीजर परशुराम जन्मोत्सव के खास मौके पर रिलीज किया गया है।

Advertisement
Parshuram
Gauravshali Bharat News
  • April 20, 2026 12:41 pm IST, Published 2 days ago

ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाली प्रोडक्शन कंपनी होम्बले फिल्म्स एक बार फिर अपने नए प्रोजेक्ट के साथ चर्चा में आ गई है। ‘महावतार’ यूनिवर्स की सफलता के बाद अब इसकी अगली फिल्म ‘महावतार परशुराम’ का पहला पोस्टर और टीजर परशुराम जन्मोत्सव के खास मौके पर रिलीज किया गया है।

जारी किए गए पोस्टर में भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम को एक शक्तिशाली और उग्र रूप में दिखाया गया है। युद्धभूमि के बीच खड़े इस योद्धा के हाथ में खून से सना फरसा दिखाई दे रहा है, जो अधर्म के अंत का संकेत देता है। फिल्म की टैगलाइन भी काफी प्रभावशाली है, जो यह दर्शाती है कि जब धैर्य की सीमा खत्म होती है, तब न्याय के लिए परशुराम का प्रकोप सामने आता है।

भगवान विष्णु के छठे अवतार पर आधारित फिल्म 'महावतार परशुराम' का फर्स्ट लुक आउट

पोस्टर और टीजर सामने आते ही दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह तेजी से बढ़ गया है, और अब सभी को इसके रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

 

क्या है रिलीज डेट? टीम में कौन-कौन?

अश्विन कुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का संगीत सैम सीएस (Sam CS) ने दिया है। फिल्म दिसंबर 2027 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। विजय किरागांदुर और शिल्पा धवन द्वारा निर्मित यह फिल्म विजुअल इफेक्ट्स के मामले में ‘कल्कि 2898 AD’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स को टक्कर देती नजर आएगी।

‘महावतार परशुराम’ उन अहंकारी और भ्रष्ट राजाओं के अंत की कहानी है जिन्होंने धर्म का रास्ता छोड़ दिया था। प्रोड्यूसर विजय किरागांदुर के मुताबिक, यह फिल्म आज की पीढ़ी को अपनी जड़ों और शक्ति से जोड़ने का काम करेगी।

Advertisement