• होम
  • राज्यवार खबरें
  • आर.के. पुरम के SHO रविंदर कुमार त्यागी को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान, भीकाजी कामा प्लेस बिल्डिंग्स फेडरेशन ने जारी किया प्रशंसा पत्र

आर.के. पुरम के SHO रविंदर कुमार त्यागी को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान, भीकाजी कामा प्लेस बिल्डिंग्स फेडरेशन ने जारी किया प्रशंसा पत्र

नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के आर.के. पुरम थाना क्षेत्र में तैनात SHO रविंदर कुमार त्यागी को उनकी उत्कृष्ट सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के लिए भीकाजी कामा प्लेस बिल्डिंग्स फेडरेशन (BCPBF) द्वारा सम्मानित किया गया है। फेडरेशन ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए एक आधिकारिक प्रशंसा पत्र जारी किया। फेडरेशन भीकाजी कामा प्लेस ने अपने पत्र […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
inkhbar News
  • April 20, 2026 6:37 pm IST, Published 40 minutes ago

नई दिल्ली:
दक्षिण दिल्ली के आर.के. पुरम थाना क्षेत्र में तैनात SHO रविंदर कुमार त्यागी को उनकी उत्कृष्ट सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के लिए भीकाजी कामा प्लेस बिल्डिंग्स फेडरेशन (BCPBF) द्वारा सम्मानित किया गया है। फेडरेशन ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए एक आधिकारिक प्रशंसा पत्र जारी किया। फेडरेशन भीकाजी कामा प्लेस ने अपने पत्र में कहा कि SHO रविंदर कुमार त्यागी ने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी त्वरित प्रतिक्रिया, पेशेवर रवैया और आपात स्थितियों में सक्रिय सहयोग की विशेष रूप से सराहना की गई। SHO रविंदर कुमार त्यागी ने हर परिस्थिति में सूझबूझ, जिम्मेदारी और कर्तव्य के प्रति समर्पण का परिचय दिया। उनके प्रयासों से न केवल कई समस्याओं का प्रभावी समाधान हुआ, बल्कि आम जनता का पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है।
फेडरेशन ने यह भी कहा कि ऐसे अधिकारी, जो हर समय जनता के लिए उपलब्ध रहते हैं, कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। SHO रविंदर कुमार त्यागी का विनम्र व्यवहार और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें एक विशेष पहचान दिलाती है।
SHO रविंदर कुमार त्यागी का तबादला लोधी कॉलोनी पुलिस स्टेशन में कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, वह अगले कुछ दिनों में अपने वर्तमान पद से रिलीव हो जाएंगे।
भीकाजी कामा प्लेस बिल्डिंग्स फेडरेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके कार्यकाल की सराहना की त्यागी ने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। फेडरेशन के अनुसार, जब भी इलाके में किसी प्रकार की समस्या या सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा सामने आया, उन्होंने तत्परता से सहयोग किया। फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि SHO रविंदर कुमार त्यागी का भीकाजी कामा प्लेस क्षेत्र में विकास में  बहुत योगदान रहा है जिसके लिए SHO रविन्द्र कुमार त्यागी को उनके बेहतरीन कार्य और किए गए विकास के लिए सम्मानित किया गया । जिसके उपरांत फेडरेशन के सभी सदस्यों गजेंद्र सिंह रावत चेयरमैन, दीपक सचदेवा वाइस चेयरमैन, नर्वदेश्वर प्रसाद प्रेसिडेंट, अमरेश कुमार त्यागी सिनियर वाइस प्रेसिडेंट, सतीश कुमार शर्मा वाईस प्रेसिडेंट, पी डी शर्मा जॉइंट सेक्रेटरी, जे एस पवार कोषाध्यक्ष, नरेश कुमार त्यागी एग्जीक्यूटिव मेंबर, दलजीत सिंह खुमान एग्जीक्यूटिव मेंबर इत्यादि ने आरके पुरम पुलिस स्टेशन जाकर उन्हें धन्यवाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement