• होम
  • खेल
  • आयरलैंड : भारत को पहले मुकाबले में 34 रन से हराया

आयरलैंड : भारत को पहले मुकाबले में 34 रन से हराया

 अभिषेक शर्मा की फिफ्टी रही बेकार बेलफास्ट: मौजूदा टी-20 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम को एक बड़े उलटफेर का सामना करना पड़ा है। दुनिया की 12वें नंबर की टीम आयरलैंड ने बेलफास्ट में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में भारत को 34 रन से हरा दिया। मार्च में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 27, 2026 4:15 am IST, Published 3 hours ago

 अभिषेक शर्मा की फिफ्टी रही बेकार

बेलफास्ट: मौजूदा टी-20 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम को एक बड़े उलटफेर का सामना करना पड़ा है। दुनिया की 12वें नंबर की टीम आयरलैंड ने बेलफास्ट में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में भारत को 34 रन से हरा दिया। मार्च में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम का इस फॉर्मेट में यह पहला मैच था। क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका है जब आयरलैंड ने भारत को किसी टी-20 मैच में शिकस्त दी है।

इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में महज 148 रनों पर ही सिमट गई। भारत की ओर से ओपनर अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों पर 50 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से सहयोग न मिलने के कारण उनकी यह पारी बेकार चली गई। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में डेब्यू का मौका नहीं मिल सका।

भारत की करारी हार के 3 बड़े कारण

1. डेथ ओवर्स में लुटाई रन (2 ओवर में आए 46 रन): भारतीय टीम ने आयरलैंड की पारी के आखिरी ओवरों में मैच पर से अपनी पकड़ खो दी। 16वें ओवर में कप्तान श्रेयस अय्यर ने वॉशिंगटन सुंदर को गेंद सौंपी, जिन्होंने अपने एकमात्र ओवर में 19 रन लुटा दिए। इसके बाद 17वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा बेहद महंगे साबित हुए और उन्होंने 27 रन खर्च कर डाले। आयरिश बल्लेबाज डेलानी ने प्रसिद्ध के ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़े। इन दो ओवरों में आए 46 रनों की बदौलत आयरलैंड का स्कोर 118/5 से सीधे 164/5 पर पहुंच गया।

2. लचर फील्डिंग, टपकाए 3 कैच: मैच में भारतीय फील्डर्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और उन्होंने तीन महत्वपूर्ण कैच छोड़े। शिवम दुबे ने टिम टेक्टर का, अभिषेक शर्मा ने गैरेथ डेलानी का एक बेहद आसान कैच और वॉशिंगटन सुंदर ने लॉरकन टकर का कैच टपकाया। इन जीवनदानों का फायदा उठाकर टकर ने 50 और डेलानी ने 49 रनों की मैच जिताऊ पारियां खेलीं।

3. टॉप ऑर्डर का फ्लॉप शो: 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 60 रन के स्कोर तक ही संजू सैमसन (5), ईशान किशन (1) और कप्तान श्रेयस अय्यर (3) के बड़े विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में 50 रनों की आतिशी पारी खेलकर उम्मीदें जगाई थीं, लेकिन उनके आउट होते ही भारतीय लोअर-ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। टीम के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा (डबल डिजिट) भी नहीं छू सके और पूरी टीम 148 रन पर ऑलआउट हो गई।

दो मैचों की इस सीरीज में आयरलैंड ने 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत को सीरीज बचाने के लिए अगले मैच में हर हाल में वापसी करनी होगी।

Advertisement