• होम
  • खेल
  • आयरलैंड ने पहली बार भारत से जीती टी-20 सीरीज

आयरलैंड ने पहली बार भारत से जीती टी-20 सीरीज

दूसरा मुकाबला 1 रन से हारा स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के दौरे पर एक बेहद शर्मनाक और ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा है। बेलफास्ट में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में मेजबान आयरलैंड ने वर्ल्ड चैंपियन भारत को रोमांचक मोड़ पर 1 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 29, 2026 4:40 am IST, Published 3 hours ago

दूसरा मुकाबला 1 रन से हारा

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के दौरे पर एक बेहद शर्मनाक और ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा है। बेलफास्ट में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में मेजबान आयरलैंड ने वर्ल्ड चैंपियन भारत को रोमांचक मोड़ पर 1 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही आयरलैंड ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाकर इतिहास रच दिया है। क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार है जब आयरलैंड ने भारत को किसी टी-20 सीरीज में शिकस्त दी है।

इस हार के साथ ही टीम इंडिया का पिछले 3 सालों से चला आ रहा टी-20 सीरीज न हारने का सिलसिला भी टूट गया। इससे पहले साल 2023 में वेस्टइंडीज ने भारत को टी-20 सीरीज में 3-2 से हराया था।

मैच का लेखा-जोखा: आखिरी गेंद तक खिंचा रोमांच

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बाद 9 विकेट पर 153 रन ही बना सकी और महज 1 रन से मैच और सीरीज दोनों गंवा बैठी।

  • आयरलैंड के स्टार: हैरी टेक्टर ने सबसे ज्यादा 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। गेंदबाजी में जय मूंदड़ा ने घातक प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट चटकाए, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

  • भारत के स्टार: भारत की ओर से डेब्यू कर रहे प्रिंस यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं, बल्लेबाजी में तिलक वर्मा ने जुझारू पारी खेलते हुए 55 रन बनाए, लेकिन वो टीम को जीत की दहलीज पार नहीं करा सके। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में भी डेब्यू का मौका नहीं मिला।

भारत की शर्मनाक हार के 2 सबसे बड़े कारण

1. टॉप ऑर्डर का पूरी तरह फ्लॉप होना

पूरी सीरीज में भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ कहे जाने वाले टॉप ऑर्डर ने निराश किया।

  • पहले टी-20 में: 183 रनों का पीछा करते हुए संजू सैमसन (5), ईशान किशन (1) और कप्तान श्रेयस अय्यर (3) सिर्फ 60 रन के भीतर पवेलियन लौट गए थे। अभिषेक शर्मा की 20 गेंदों में 50 रन की पारी के बावजूद टीम 148 पर सिमट गई थी।

  • दूसरे टी-20 में: कहानी और खराब रही। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा शून्य (0) पर आउट हो गए। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर भी केवल 10 रन ही बना सके।

2. घटिया फील्डिंग: टपकाए 6 कैच

ग्राउंड पर भारतीय खिलाड़ियों की सुस्ती हार की दूसरी बड़ी वजह बनी। दोनों मैचों को मिलाकर भारतीय फील्डर्स ने कुल 6 कैच छोड़े:

  • पहले मैच में शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा और वॉशिंगटन सुंदर ने कैच छोड़े, जिसका फायदा उठाकर आयरिश बल्लेबाजों ने मैच जिताया।

  • दूसरे मैच में हर्षित राणा और ईशान किशन के बीच तालमेल की कमी से रॉस अडायर का आसान कैच छूटा। इसके बाद प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह ने भी हैरी टेक्टर को जीवनदान दिए, जो टीम पर भारी पड़े।

संक्षिप्त स्कोरकार्ड:

  • आयरलैंड: 154/8 (20 ओवर) — हैरी टेक्टर 53; प्रिंस यादव 3/20.

  • भारत: 153/9 (20 ओवर) — तिलक वर्मा 55; जय मूंदड़ा 3/25.

  • नतीजा: आयरलैंड 1 रन से जीता (सीरीज में 2-0 से आगे)।

Advertisement