गाजियाबाद : 22 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या, 3 हिरासत में

गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के न्यू शांति नगर में बुधवार देर रात 22 वर्षीय मोहित की जन्मदिन पार्टी के दौरान चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। परिजनों ने हत्या का आरोप उसके चार दोस्तों पर लगाया है। पुलिस ने मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • July 2, 2026 10:15 am IST, Published 2 hours ago

गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के न्यू शांति नगर में बुधवार देर रात 22 वर्षीय मोहित की जन्मदिन पार्टी के दौरान चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। परिजनों ने हत्या का आरोप उसके चार दोस्तों पर लगाया है। पुलिस ने मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मुख्य आरोपित समेत अन्य की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। मुख्य आरोपित के घर और आसपास कई जगह खून के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच में न्याय, देव, हरी, गौरव पंडित समेत कुल छह लोगों के नाम सामने आए हैं।

मृतक के भाई मनीष का आरोप है कि करीब 20 दिन पहले मोहित का कुछ युवकों से विवाद हुआ था। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और सभी खाटू श्याम व हरिद्वार घूमने भी गए। परिजनों का दावा है कि उसी दौरान आरोपितों ने मोहित की हत्या की साजिश रची थी।

परिजनों के मुताबिक, बुधवार रात आरोपितों ने मोहित को जन्मदिन की पार्टी में बुलाया। देर रात करीब 2:30 बजे पार्टी के दौरान उस पर चाकू से कई वार किए गए। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर जल निगम मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Advertisement