IMD ने 17 जिलों में जारी किया लू का अलर्ट

मध्य प्रदेश : इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत कई शहरों में तापमान इतना बढ़ गया है कि मानो आसमान से आग बरस रही हो। इन दिनों प्रदेश में दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि रात का तापमान भी 25 डिग्री के आसपास […]

Advertisement
heat stroke weather
Gauravshali Bharat News
  • April 15, 2026 12:00 pm IST, Published 1 week ago

मध्य प्रदेश : इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत कई शहरों में तापमान इतना बढ़ गया है कि मानो आसमान से आग बरस रही हो। इन दिनों प्रदेश में दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि रात का तापमान भी 25 डिग्री के आसपास बना हुआ है। राज्य के 14 शहरों में तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया है।

16 अप्रैल से लू का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल को एक नया सिस्टम सक्रिय हो रहा है, लेकिन यह काफी कमजोर रहेगा और इसका असर मुख्य रूप से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में ही दिखाई देगा। India Meteorological Department (IMD) भोपाल ने 16 अप्रैल से प्रदेश में हीट वेव यानी लू चलने का अलर्ट जारी किया है। 16, 17 और 18 अप्रैल को प्रदेश के 17 जिले लू से प्रभावित रहेंगे।

कई क्षेत्रों में गर्म हवाओं का असर

मौसम विभाग के अनुसार नर्मदापुरम में दिन के साथ-साथ रातें भी सबसे अधिक गर्म बनी हुई हैं। अगले 48 घंटे राज्य के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं। लगभग 13 जिलों में लू चलने की संभावना है, जिनमें रतलाम, झाबुआ, धार, खरगोन, खंडवा, भोपाल, इंदौर और उज्जैन शामिल हैं। विंध्य और मालवा क्षेत्रों में गर्म हवाओं का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है।

Advertisement