• होम
  • व्यापार
  • सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, चांदी 2.65 लाख किलो पर पहुंची

सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, चांदी 2.65 लाख किलो पर पहुंची

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज यानी 20 मई को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, चांदी की कीमत 3,761 रुपए टूटकर 2.65 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई है। वहीं 24 कैरेट सोना 1,116 रुपए सस्ता होकर 1.58 लाख रुपए […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 20, 2026 5:01 pm IST, Published 8 hours ago

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज यानी 20 मई को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, चांदी की कीमत 3,761 रुपए टूटकर 2.65 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई है। वहीं 24 कैरेट सोना 1,116 रुपए सस्ता होकर 1.58 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

इस गिरावट के बाद सोना और चांदी दोनों अपने ऑलटाइम हाई से काफी नीचे आ चुके हैं। 29 जनवरी को सोना 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 3.86 लाख रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची थी। अब चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 1.21 लाख रुपए नीचे आ चुकी है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर की मजबूती और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते सोने-चांदी की कीमतों में दबाव देखने को मिल रहा है।

इस साल की शुरुआत में सोने में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से बाजार में लगातार गिरावट का माहौल बना हुआ है। निवेशक अब अमेरिकी आर्थिक नीतियों और वैश्विक बाजार के संकेतों पर नजर बनाए हुए हैं।

Advertisement