• होम
  • अपराध
  • बैटरी चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 4 शातिर गिरफ्तार

बैटरी चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 4 शातिर गिरफ्तार

सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 10 चोरी की बैटरियां, 5 इन्वर्टर और करीब 4 हजार रुपये नकद […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 3, 2026 7:10 pm IST, Published 2 months ago

सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 10 चोरी की बैटरियां, 5 इन्वर्टर और करीब 4 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने कई अन्य चोरी की वारदातों को भी कबूल किया है।

पुलिस के अनुसार यह गिरोह इलाके में बंद घरों और दुकानों को निशाना बनाकर बैटरी और इन्वर्टर चोरी करता था। चोरी का सामान सस्ते दामों पर बेचकर आरोपी अवैध रूप से मुनाफा कमाने की फिराक में थे। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में शामिल लोगों की भी जांच कर रही है।

 

Tags

Police
Advertisement