• होम
  • अपराध
  • दारोगा और होमगार्ड भर्ती में जालसाजी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

दारोगा और होमगार्ड भर्ती में जालसाजी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ: यूपी के लखनऊ में दारोगा और होमगार्ड भर्ती परीक्षा से जुड़ा एक बड़ा जालसाजी का मामला सामने आया है। इस मामले में उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी टेलीग्राम के जरिए अभ्यर्थियों को निशाना बनाकर उनसे ठगी कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 3, 2026 2:20 pm IST, Published 3 weeks ago

लखनऊ: यूपी के लखनऊ में दारोगा और होमगार्ड भर्ती परीक्षा से जुड़ा एक बड़ा जालसाजी का मामला सामने आया है। इस मामले में उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी टेलीग्राम के जरिए अभ्यर्थियों को निशाना बनाकर उनसे ठगी कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमन कुमार और निखिल ठाकुर के रूप में हुई है, जिन्होंने मिलकर कई लोगों को परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर पैसे ऐंठे।

एसटीएफ ने दोनों आरोपियों को बिहार के मुजफ्फरपुर से दबोचा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह संगठित तरीके से परीक्षा से जुड़ी धोखाधड़ी को अंजाम दे रहा था। फिलहाल मामले की जांच जारी है और एसटीएफ यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Tags

lucknow STF
Advertisement