• होम
  • अपराध
  • महाराष्ट्र: सातवें अपराध में आरोपी अशोक खरात गिरफ्तार, एसआईटी ने तेज की जांच

महाराष्ट्र: सातवें अपराध में आरोपी अशोक खरात गिरफ्तार, एसआईटी ने तेज की जांच

नासिक : नासिक शहर में दर्ज कई आपराधिक मामलों के मुख्य संदिग्ध आरोपी अशोक खरात के खिलाफ पुलिस जांच और तेज हो गई है। पिछले करीब 40 दिनों से कस्टडी में चल रहे खरात को अब सातवें क्राइम में औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया है और स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने उसे अपने कब्जे […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • April 27, 2026 5:00 pm IST, Published 1 hour ago

नासिक : नासिक शहर में दर्ज कई आपराधिक मामलों के मुख्य संदिग्ध आरोपी अशोक खरात के खिलाफ पुलिस जांच और तेज हो गई है। पिछले करीब 40 दिनों से कस्टडी में चल रहे खरात को अब सातवें क्राइम में औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया है और स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने उसे अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, खरात के खिलाफ नासिक शहर के विभिन्न पुलिस थानों में कुल 12 मामले दर्ज हैं। खरात को छठे अपराध में 25 अप्रैल को अदालत में पेश किया गया था, जहां उसे 3 दिनों की पुलिस हिरासत (26 अप्रैल तक) में भेजा दिया गया था। रविवार को छठे मामले की न्यायिक हिरासत खत्म होते ही उसे तुरंत सातवें मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। जांच के दौरान आरोपी अशोक खरात पुलिस के साथ सहयोग नहीं कर रहा है। विशेष रूप से नकली खाद्य सामग्री की सप्लाई के स्रोत के बारे में वह कोई जानकारी नहीं दे रहा। सरकारी वकीलों का कहना है कि आरोपी जानबूझकर मेमोरी लॉस का नाटक कर जांच को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। अब तक करीब 40 दिनों में आरोपी को 14 बार अदालत में पेश किया जा चुका है।

सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज मामलों के अलावा, शिरडी और सिन्नर पुलिस भी आरोपी को अपनी जांच के लिए हिरासत में लेने की तैयारी में हैं। इसके लिए उसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। सुनवाई के दौरान सरकारी वकील किरण बेंडाभर और एडवोकेट शैलेंद्र बागड़े ने अदालत को बताया कि आरोपी के खिलाफ अपराध बेहद गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी अदालत में पूछे गए सवालों का जवाब देने के बजाय केवल सिर हिला रहा है और मामले के मास्टरमाइंड व ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारी छिपा रहा है। शिरडी पुलिस ने आरोपी अशोक खरात की पत्नी कल्पना खरात के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। उस पर महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और एक किसान की जमीन से संबंधित धोखाधड़ी के आरोप हैं। हालांकि अभी कल्पना खरात पुलिस की पहुंच से दूर है। खुद को भविष्यवक्ता बताने वाले अशोक खरात पर यौन शोषण का आरोप है।

Advertisement