• होम
  • अपराध
  • युवक की गोली मारकर हत्या, डीआईजी वैभव कृष्ण ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

युवक की गोली मारकर हत्या, डीआईजी वैभव कृष्ण ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

जौनपुर: वैभव कृष्ण, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, ने जौनपुर जनपद के खेतासराय थाना क्षेत्र में आजाद बिंद पुत्र राम लखन बिंद की गोली मारकर हत्या के मामले में घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। डीआईजी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 3, 2026 7:50 pm IST, Published 1 month ago

जौनपुर: वैभव कृष्ण, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, ने जौनपुर जनपद के खेतासराय थाना क्षेत्र में आजाद बिंद पुत्र राम लखन बिंद की गोली मारकर हत्या के मामले में घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। डीआईजी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मामले में त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर रवाना कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags

varanasi
Advertisement