• होम
  • दिल्ली/NCR
  • दिल्ली मेट्रो के कई प्रमुख स्टेशन अगले आदेश तक बंद

दिल्ली मेट्रो के कई प्रमुख स्टेशन अगले आदेश तक बंद

दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने राजधानी के कई प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद करने का फैसला लिया है। DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा कारणों के चलते जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • July 20, 2026 9:39 am IST, Published 13 hours ago

दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने राजधानी के कई प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद करने का फैसला लिया है। DMRC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा कारणों के चलते जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही फिलहाल रोक दी गई है।

इन स्टेशनों के बंद होने से राजधानी के सबसे व्यस्त मेट्रो नेटवर्क पर असर पड़ने की संभावना है। विशेष रूप से राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट जैसे स्टेशन दिल्ली मेट्रो के प्रमुख इंटरचेंज और व्यस्ततम स्टेशनों में शामिल हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं।

DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले मेट्रो की आधिकारिक सूचना अवश्य देखें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों के अनुसार स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है और हालात सामान्य होने के बाद आगे की जानकारी जारी की जाएगी।

फिलहाल DMRC ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि स्टेशन कितने समय तक बंद रहेंगे। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक रूप से इन स्टेशनों की ओर न जाएं और आधिकारिक अपडेट का इंतजार करें।

राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी के मद्देनज़र एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है। मेट्रो सेवाओं के अन्य हिस्सों के संचालन और रूट संबंधी ताज़ा जानकारी के लिए यात्रियों को DMRC के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

Advertisement