• होम
  • देश
  • बीजेपी ने कई राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों का किया ऐलान, दिल्ली की कमान हर्ष मल्होत्रा को

बीजेपी ने कई राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों का किया ऐलान, दिल्ली की कमान हर्ष मल्होत्रा को

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक फेरबदल के तहत कई राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। पार्टी नेतृत्व ने दिल्ली, पंजाब, त्रिपुरा और हरियाणा में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। दिल्ली बीजेपी की जिम्मेदारी अब हर्ष मल्होत्रा को सौंपी गई है। वहीं पंजाब बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 28, 2026 12:08 pm IST, Published 57 minutes ago

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक फेरबदल के तहत कई राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। पार्टी नेतृत्व ने दिल्ली, पंजाब, त्रिपुरा और हरियाणा में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए हैं।

दिल्ली बीजेपी की जिम्मेदारी अब हर्ष मल्होत्रा को सौंपी गई है। वहीं पंजाब बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में केवल सिंह ढिल्लो का नाम घोषित किया गया है।

इसके अलावा अभिषेक देवरॉय को त्रिपुरा बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। हरियाणा में पार्टी ने महिला नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए  अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है।

माना जा रहा है कि आगामी चुनावों और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति के तहत यह बदलाव किए गए हैं। बीजेपी लगातार राज्यों में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर जोर दे रही है।

नये  प्रदेश अध्यक्षों को संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और चुनावी तैयारियों को गति देने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

 

 

 

 

 

 

Advertisement