• होम
  • देश
  • शिक्षा मंत्री ने दिए एनसीईआरटी अधिकारियों की भूमिका की जांच के आदेश

शिक्षा मंत्री ने दिए एनसीईआरटी अधिकारियों की भूमिका की जांच के आदेश

हाईकोर्ट में कागजी आपूर्तिकर्ता के मामले में हुई थी चूक नई दिल्ली: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनसीईआरटी (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद) के उन अधिकारियों की भूमिका की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं जो पाठ्यपुस्तकों के लिए कागज आपूर्ति करने वाली एक ब्लैकलिस्टेड कंपनी के फैसले का दिल्ली हाईकोर्ट में प्रभावी […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • July 11, 2026 10:28 am IST, Published 20 seconds ago

हाईकोर्ट में कागजी आपूर्तिकर्ता के मामले में हुई थी चूक

नई दिल्ली: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनसीईआरटी (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद) के उन अधिकारियों की भूमिका की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं जो पाठ्यपुस्तकों के लिए कागज आपूर्ति करने वाली एक ब्लैकलिस्टेड कंपनी के फैसले का दिल्ली हाईकोर्ट में प्रभावी ढंग से बचाव करने में नाकाम रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला लापरवाही और प्रशासनिक चूक से जुड़ा है।

क्या है पूरा मामला?

शिक्षा मंत्री ने लिया सख्त संज्ञान

एक सूत्र के अनुसार, “एनसीईआरटी द्वारा हाईकोर्ट में अपने फैसले का बचाव न कर पाने की खबरों को शिक्षा मंत्री ने बेहद गंभीरता से लिया है और इस चूक के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही, जरूरी कानूनी कदम उठाने में नाकाम रहने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय करने का भी आदेश दिया गया है।'”

यह पूरा कानूनी मामला अब आगामी 20 जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है।

Advertisement