• होम
  • देश
  • NEET पेपर लीक मामले पर दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर मंथन

NEET पेपर लीक मामले पर दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर मंथन

नयी दिल्ली: देशभर में चर्चा का विषय बने NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। यह बैठक  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हुई, जिसमें केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी शामिल हुए। बैठक में धर्मेन्द्र प्रधान, ज्योतिराज्ये सिधिया और NTA के प्रमुख भी मौजूद रहे। […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 28, 2026 1:53 pm IST, Published 58 minutes ago

नयी दिल्ली: देशभर में चर्चा का विषय बने NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। यह बैठक  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हुई, जिसमें केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में धर्मेन्द्र प्रधान, ज्योतिराज्ये सिधिया और NTA के प्रमुख भी मौजूद रहे। इसके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में NEET परीक्षा से जुड़े विवाद, परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। हाल के दिनों में पेपर लीक के आरोपों ने छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता बढ़ा दी है, जिसके बाद सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

माना जा रहा है कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए नई रणनीति तैयार कर रही है। डिजिटल सुरक्षा, प्रश्नपत्र वितरण प्रणाली और एजेंसियों की जवाबदेही जैसे मुद्दे भी बैठक में चर्चा का हिस्सा रहे।

हालांकि बैठक के बाद आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई, लेकिन इसे NEET विवाद पर सरकार की गंभीरता के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। देशभर के लाखों छात्र और अभिभावक अब सरकार के अगले कदम पर नजर बनाए हुए हैं।

Advertisement