सनी देओल 68 साल की उम्र में भी अपने फिट और दमदार अंदाज से फैंस को हैरान कर रहे हैं। अभिनेता का फिटनेस रूटीन आज भी काफी एक्टिव है।

सनी देओल 68 साल की उम्र में भी अपने फिट और दमदार अंदाज से फैंस को हैरान कर रहे हैं। अभिनेता का फिटनेस रूटीन आज भी काफी एक्टिव है।
सनी देओल जल्द फिल्म 'बंटवारा 1947' में दमदार एक्शन करते नजर आएंगे। फिल्म में वह अपने बेटे करण देओल के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।
सनी देओल ने बताया कि उन्हें सुबह जल्दी उठने की आदत है। वह आमतौर पर सूर्योदय से पहले करीब 5:30 बजे उठकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं।
सनी देओल सुबह उठने के बाद करीब 1 से 2 घंटे वर्कआउट करते हैं। उनके रूटीन में कार्डियो और वेट ट्रेनिंग दोनों शामिल हैं।
सनी देओल ने मजेदार अंदाज में बताया कि उन्होंने डाइटिंग करने की कोशिश की, लेकिन समोसा और देसी घी वाला पराठा देखकर खुद को रोक नहीं पाए।
सनी देओल के मुताबिक उनका मकसद भारी-भरकम बॉडी बनाना नहीं है। वह एक्सरसाइज इसलिए करते हैं क्योंकि इससे उन्हें अच्छा और हेल्दी महसूस होता है।
सनी देओल ने कहा कि उन्हें अपनी उम्र का एहसास नहीं होता और वह आज भी खुद को वही युवा हीरो महसूस करते हैं। इसी सोच के साथ वह एक्शन भूमिकाएं निभा रहे हैं।