संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी की खूबसूरत तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ग्रीस में निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधने के बाद अब दोनों के जश्न की अनदेखी झलकियां भी सामने आ रही हैं। रोमांटिक पलों से लेकर शानदार आउटफिट्स तक, हर तस्वीर फैंस का ध्यान खींच रही है। चेन्नई में 21 नवंबर को होने वाले रिसेप्शन को लेकर भी काफी उत्साह है।