मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वाराणसी दौरा स्थगित

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रस्तावित दो दिवसीय वाराणसी दौरा अचानक स्थगित कर दिया गया है। पहले उनका कार्यक्रम मंगलवार से बुधवार तक का तय था, जिसमें रात्रि विश्राम भी शामिल था। हालांकि अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बुधवार सुबह काशी पहुंचेंगे। यहां वे संक्षिप्त प्रवास के दौरान दर्शन-पूजन करेंगे और […]

Advertisement
YOGI
Gauravshali Bharat News
  • May 5, 2026 4:33 pm IST, Published 60 minutes ago

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रस्तावित दो दिवसीय वाराणसी दौरा अचानक स्थगित कर दिया गया है। पहले उनका कार्यक्रम मंगलवार से बुधवार तक का तय था, जिसमें रात्रि विश्राम भी शामिल था। हालांकि अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बुधवार सुबह काशी पहुंचेंगे। यहां वे संक्षिप्त प्रवास के दौरान दर्शन-पूजन करेंगे और उसके बाद वापस लौट जाएंगे।

दौरे में बदलाव की जानकारी मिलते ही विभिन्न विभागों की चल रही तैयारियों पर विराम लग गया। प्रशासन ने नए कार्यक्रम के अनुसार व्यवस्थाओं में संशोधन शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम में यह बदलाव व्यस्तता के कारण किया गया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत कारण सामने नहीं आया है। अब मुख्यमंत्री का यह दौरा सीमित समय का होगा, जिसमें धार्मिक गतिविधियों पर ही मुख्य फोकस रहेगा।

Advertisement