• होम
  • अपराध
  • कोडीन कफ सिरप तस्करी केस में दो आरोपियों ने किया सरेंडर, मुख्य सरगना समेत तीन अब भी फरार

कोडीन कफ सिरप तस्करी केस में दो आरोपियों ने किया सरेंडर, मुख्य सरगना समेत तीन अब भी फरार

गाजीपुर: यूपी के गाजीपुर में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी से जुड़े मामले में अहम घटनाक्रम सामने आया। इनामी आरोपी दयाराम सिंह और राहुल कुमार यादव ने विशेष न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों ने एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश शक्ति सिंह की अदालत में पेश होकर […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 5, 2026 2:58 pm IST, Published 3 weeks ago

गाजीपुर: यूपी के गाजीपुर में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी से जुड़े मामले में अहम घटनाक्रम सामने आया। इनामी आरोपी दयाराम सिंह और राहुल कुमार यादव ने विशेष न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों ने एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश शक्ति सिंह की अदालत में पेश होकर सरेंडर किया।

इस मामले का मुख्य आरोपी शुभम सिंह समेत तीन अन्य अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस पहले ही सभी फरार आरोपियों के घरों पर कुर्की की नोटिस चस्पा कर चुकी है और चेतावनी दी है कि जल्द सरेंडर न करने पर संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। यह मामला तब सामने आया जब प्रदेश स्तर से मिली सूचना के आधार पर जांच शुरू की गई। जांच के बाद औषधि निरीक्षक बृजेश मौर्या की शिकायत पर कई मेडिकल एजेंसियों से जुड़े लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

आरोप है कि इन लोगों ने फर्जी बिलों के जरिए कोडीन कफ सिरप की अवैध बिक्री की, साथ ही जरूरी रिकॉर्ड भी छिपाए। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही बाकी आरोपी भी गिरफ्त में होंगे।

Tags

Ghazipur
Advertisement