सीएम धामी सख्त:लापरवाही पर अधिकारियों को लगाई फटकार

देहरादून:देहरादून में समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई। बिना तैयारी के बैठक में पहुंचे अधिकारियों को फटकार लगाते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाएं सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। विभागों के बीच समन्वय की कमी पर भी उन्होंने असंतोष व्यक्त किया और जिम्मेदारी तय […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 5, 2026 2:23 pm IST, Published 1 hour ago

देहरादून:देहरादून में समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई। बिना तैयारी के बैठक में पहुंचे अधिकारियों को फटकार लगाते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाएं सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। विभागों के बीच समन्वय की कमी पर भी उन्होंने असंतोष व्यक्त किया और जिम्मेदारी तय करने के संकेत दिए।

सीएम धामी ने सभी लंबित घोषणाओं के शासनादेश (GO) 15 जून तक हर हाल में जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद समीक्षा बैठक कर प्रगति का आकलन किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से पूरी और लंबित घोषणाओं की विस्तृत रिपोर्ट मांगी, साथ ही चेतावनी दी कि शिलापट्ट न लगने की स्थिति में संबंधित जिलाधिकारी की जिम्मेदारी तय होगी। बैठक में सल्ट, रानीखेत, सोमेश्वर और जागेश्वर से जुड़ी योजनाओं की भी विस्तार से समीक्षा की गई।

 

Advertisement