फीस बढ़ाने पर 8 निजी स्कूलों पर 5-5 लाख का जुर्माना

लखनऊ में शुल्क विनियमन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले 8 निजी स्कूलों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मनमाने तरीके से फीस बढ़ाने और नियमों का पालन न करने के आरोप में प्रत्येक स्कूल पर 5-5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जिन स्कूलों पर कार्रवाई हुई है उनमें एलेन हाउस स्कूल, सीलवती […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 22, 2026 9:29 am IST, Published 1 month ago

लखनऊ में शुल्क विनियमन अधिनियम का उल्लंघन करने वाले 8 निजी स्कूलों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मनमाने तरीके से फीस बढ़ाने और नियमों का पालन न करने के आरोप में प्रत्येक स्कूल पर 5-5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

जिन स्कूलों पर कार्रवाई हुई है उनमें एलेन हाउस स्कूल, सीलवती आइडियल स्कूल, आश्रम एकेडमी, हुकुम सिंह कॉलेज, सेंट डोमिनिक स्कूल, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, ब्राइट वे कॉलेज और केजे मॉर्डन पब्लिक स्कूल शामिल हैं।

प्रशासन की जांच में सामने आया कि इन स्कूलों ने निर्धारित नियमों के विपरीत फीस वृद्धि की थी। इसके बाद जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया।

अधिकारियों ने कहा कि अभिभावकों से मनमानी वसूली किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी शिकायत मिलने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Advertisement