• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • यमुना के बाद ग्रेटर नोएडा में भी जमीन हुई महंगी, आवंटन दरों में 3.58% की बढ़ोतरी

यमुना के बाद ग्रेटर नोएडा में भी जमीन हुई महंगी, आवंटन दरों में 3.58% की बढ़ोतरी

ग्रेटर नोएडा: नोएडा-एनसीआर में संपत्ति खरीदना अब और महंगा हो गया है। पहले यमुना क्षेत्र में दरें बढ़ने के बाद अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भी आवंटन दरों में इजाफा कर दिया है। प्राधिकरण की 143वीं बोर्ड बैठक में सभी प्रकार की संपत्तियों की मौजूदा दरों में 3.58 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई। यह बढ़ोतरी […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 3, 2026 10:55 am IST, Published 3 weeks ago

ग्रेटर नोएडा: नोएडा-एनसीआर में संपत्ति खरीदना अब और महंगा हो गया है। पहले यमुना क्षेत्र में दरें बढ़ने के बाद अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भी आवंटन दरों में इजाफा कर दिया है।

प्राधिकरण की 143वीं बोर्ड बैठक में सभी प्रकार की संपत्तियों की मौजूदा दरों में 3.58 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई। यह बढ़ोतरी कॉस्ट इंफ्लेशन इंडेक्स के आधार पर की गई है। नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी और जल्द ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी।

इससे पहले यमुना प्राधिकरण  (यीडा) ने भी सभी प्रकार की संपत्तियों की दरों में 3.58% से 5% तक की वृद्धि की थी, जिसके बाद क्षेत्र में जमीन खरीदना महंगा हो गया था अधिकारियों के अनुसार, सरकारी और अर्ध-सरकारी विभागों को मौजूदा आवासीय दरों पर ही भूखंड आवंटित किए जाएंगे। वहीं पुलिस और फायर विभाग को 500 वर्गमीटर तक के भूखंड निशुल्क दिए जाएंगे।

लगातार बढ़ती दरों के चलते ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में संपत्ति निवेश अब पहले की तुलना में ज्यादा महंगा होता जा रहा है।

Tags

NCR
Advertisement