• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • आजमगढ़ पुलिस की सख्ती,कोडीन कफ सिरप मामले में आरोपी की 50 लाख की संपत्ति जब्त

आजमगढ़ पुलिस की सख्ती,कोडीन कफ सिरप मामले में आरोपी की 50 लाख की संपत्ति जब्त

आजमगढ़: कोडीन कफ सिरप के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास सिंह उर्फ ‘नरवे’ की करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत ई-कोर्ट के आदेश पर की गई, जिससे अवैध कमाई पर सख्ती से रोक लगाने का संदेश दिया गया है। […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 1, 2026 4:52 pm IST, Published 2 hours ago

आजमगढ़: कोडीन कफ सिरप के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास सिंह उर्फ ‘नरवे’ की करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत ई-कोर्ट के आदेश पर की गई, जिससे अवैध कमाई पर सख्ती से रोक लगाने का संदेश दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दीदारगंज थाना क्षेत्र के नरवे गांव निवासी विकास सिंह के खिलाफ पहले से ही नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़े मामले दर्ज थे। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि उसने अवैध गतिविधियों से अर्जित धन का उपयोग कर संपत्तियां बनाई और निवेश किया। इसी आधार पर उसकी चल-अचल संपत्तियों की विस्तृत जांच कर कार्रवाई की गई।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने पैतृक गांव में लगभग 27.25 लाख रुपये की लागत से एक मकान का निर्माण कराया था, जिसे अवैध आय से तैयार किया गया बताया गया है। इसके अलावा उसने लखनऊ के गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित शालीमार वन वर्ल्ड नामक आवासीय परियोजना में एक महंगा फ्लैट भी बुक कराया था।

पुलिस के मुताबिक, इस फ्लैट की कुल कीमत करीब 1.61 करोड़ रुपये है, जिसमें से आरोपी द्वारा 23.64 लाख रुपये अग्रिम के रूप में जमा किए जा चुके थे। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

 

 

Advertisement