• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा द्वारा भव्य रामलीला के लिए भूमि पूजन

श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा द्वारा भव्य रामलीला के लिए भूमि पूजन

सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा के 41 वर्षों की गौरवशाली एवं सार्थक यात्रा को आगे बढ़ाते हुए, इस वर्ष भी भव्य रामलीला का आयोजन किया जाएगा।

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • September 20, 2026 8:56 pm IST, Published 35 minutes ago

नोएडा : श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा के 41 वर्षों की गौरवशाली एवं सार्थक यात्रा को आगे बढ़ाते हुए, इस वर्ष भी भव्य रामलीला का आयोजन किया जाएगा। रामलीला आयोजन की तैयारियों के क्रम में आज दिनांक 20.09.2026 को नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-21ए में विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। भूमि पूजन के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन किया गया तथा रामलीला के ध्वज का विधिवत पूजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य अतिथियों ने उपस्थित होकर पूजा-अर्चना की और आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Gauravshali Bharat

कार्यक्रम में माननीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक श्री पंकज सिंह उपमुख्य अतिथि, श्री महेश चौहान, जिला अध्यक्ष, श्रीमती विमला बाथम, पूर्व विधायक कैप्टन विकास गुप्ता, मधुसूदन दादू, पीयूष द्विवेदी, एच.पी सिंह परिहार, एस.पी जैन, पंकज जिंदल, मुकेश गुप्ता, प्रताप मेहता, डा. वी.एस चौहान, हरीश वर्मा, मुकेश शमा, रविकांत मिश्रा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों के रूप में कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर श्री सनातन धर्म रामलीला समिति के अध्यक्ष, टी. एन. चौरसिया, श्री टी.एन. गोविल, महासचिव संजय बाली, विकास अग्रवाल, संजय गुप्ता, संजय गोयल, ओमवीर आवाना सुशील भारद्वाज आर.के अग्रवाल,, डा. वी. के गुप्ता, राकेश कत्याल, एस.के सिंघल, विनोद शर्मा, अर्चना राय, मीनाक्षी शर्मा, मीनाक्षी चौहान, सान्या चौधरी, सुष्मिता, पुष्पा रावत, नीलू जैन, विपिन बंसल, ओ.पी गुप्ता, राधाकिशन गर्ग, अल्पेश गर्ग, एन. के. अग्रवाल, सौरभ गोविल, प्रमोद रंगा, एस.के.राणा, मुकेष गुप्ता, डी.के मिततल, लोकेष कष्यप, विनय शर्मा, अमित त्यागी, धर्मेन्द्र चौहान, श्रेया चर्तुवेदी, रोहित ठाकुर, पुनीत शुक्ला, प्रज्ञा पाठक, नरेन्द्र चोपड़ा, भूपेन्द्र सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि श्री सनातन धर्म रामलीला समितिए नोएडा भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और सनातन संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। इस वर्ष भी रामलीला को भव्य, गरिमामय एवं श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। समिति ने शहरवासियों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में रामलीला में पहुंचकर भगवान श्रीराम के जीवन एवं आदर्शों से प्रेरणा लें और आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। रामलीला का मंचन दिनांक 11 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक होगा एवं विजयदशमी का महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

Advertisement