• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • 60 फीट ऊंची टंकी पर फंसे 2 बच्चों का वायुसेना के MI-17 हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू

60 फीट ऊंची टंकी पर फंसे 2 बच्चों का वायुसेना के MI-17 हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू

सिद्धार्थनगर:  यूपी के सिद्धार्थनगर में एक दर्दनाक और रोमांचक रेस्क्यू ऑपरेशन देखने को मिला, जब काशीराम आवास कॉलोनी में 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर फंसे दो बच्चों को आखिरकार भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर से सुरक्षित बचा लिया गया। जानकारी के मुताबिक, 5 बच्चे रील बनाने के लिए टंकी पर चढ़े थे। उतरते समय […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 3, 2026 2:35 pm IST, Published 3 weeks ago

सिद्धार्थनगर:  यूपी के सिद्धार्थनगर में एक दर्दनाक और रोमांचक रेस्क्यू ऑपरेशन देखने को मिला, जब काशीराम आवास कॉलोनी में 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर फंसे दो बच्चों को आखिरकार भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर से सुरक्षित बचा लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, 5 बच्चे रील बनाने के लिए टंकी पर चढ़े थे। उतरते समय सीढ़ी टूट जाने से हादसा हो गया। तीन बच्चे नीचे गिर गए, जिनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। बाकी दो बच्चे किसी तरह रॉड पकड़कर लटक गए और फिर टंकी के ऊपर चढ़कर फंस गए।

रेस्क्यू में सबसे बड़ी चुनौती टंकी के आसपास का दलदली इलाका बना, जिसके कारण भारी क्रेन मौके तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद करीब 150 मीटर लंबी अस्थायी सड़क बनाने का काम शुरू किया गया, लेकिन बारिश और खराब मौसम के चलते यह प्रयास भी रुक गया।

स्थिति बिगड़ने पर प्रशासन ने मदद के लिए भारतीय वायुसेना से संपर्क किया। रविवार सुबह लगभग 5:20 बजे वायुसेना का MI-17 हेलिकॉप्टर मौके पर पहुंचा। इसके बाद बेहद चुनौतीपूर्ण हालात में मात्र 15 मिनट के भीतर दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Gauravshali Bharat

दोनों बच्चों को तुरंत गोरखपुर स्थित आर्मी हॉस्पिटल (एयरफोर्स अस्पताल), गोरखपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पूरा ऑपरेशन भारतीय वायुसेना और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त कोशिशों से सफल हो सका, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

Tags

Gorakhpur
Advertisement