• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • प्रयागराज दौरे पर मुख्यमंत्री योगी, प्रेरणा पार्क में तीन विभूतियों की प्रतिमाओं का किया लोकार्पण

प्रयागराज दौरे पर मुख्यमंत्री योगी, प्रेरणा पार्क में तीन विभूतियों की प्रतिमाओं का किया लोकार्पण

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने यमुना बैंक रोड स्थित नवनिर्मित प्रेरणा पार्क में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी तथा विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंहल की प्रतिमाओं […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • July 6, 2026 4:25 pm IST, Published 2 hours ago

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने यमुना बैंक रोड स्थित नवनिर्मित प्रेरणा पार्क में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी तथा विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंहल की प्रतिमाओं का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री दोपहर बाद हेलीकॉप्टर से संगम क्षेत्र के परेड मैदान पहुंचे। उनके साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। परेड मैदान से उनका काफिला सीधे प्रेरणा पार्क पहुंचा, जहां आयोजित समारोह में प्रतिमाओं का अनावरण किया गया।

लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने नौका एकता रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जनसभा को भी संबोधित किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रयागराज मेला प्राधिकरण के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल होने का है। बैठक में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशांबी जिलों में चल रहे एवं पूर्ण किए गए विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों से परियोजनाओं की स्थिति, गुणवत्ता और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विस्तृत जानकारी ली जाएगी। सरकारी कार्यक्रम के अनुसार, सभी निर्धारित आयोजनों के बाद मुख्यमंत्री शाम को लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

 

Advertisement