• होम
  • देश
  • टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई

टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई

 5 राज्यों में 13 ठिकानों पर छापेमारी नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र में 13 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • July 16, 2026 12:37 pm IST, Published 16 seconds ago

 5 राज्यों में 13 ठिकानों पर छापेमारी

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित टेरर फंडिंग और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र में 13 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत की गई।

ईडी की लखनऊ जोनल ऑफिस की टीम ने राज्य पुलिस के सहयोग से कई संदिग्ध संस्थानों और व्यक्तियों के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। छापेमारी नई दिल्ली के बाटला हाउस और मदनपुर खादर, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, महाराष्ट्र के रायगढ़ तथा पश्चिम बंगाल के कोलकाता, मुर्शिदाबाद, नॉर्थ 24 परगना और साउथ 24 परगना समेत कई स्थानों पर की गई।

कई संस्थानों में जारी है तलाशी

जांच एजेंसी की टीम मदनपुर खादर स्थित सन शाइन हेल्थ एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी, नॉर्थ 24 परगना के कबीरबाग मिल्लत एकेडमी और अल-जामियातुल इस्लामिया दारुल उलूम सहित कई संस्थानों और संदिग्ध व्यक्तियों के परिसरों की तलाशी ले रही है। अधिकारियों के अनुसार जांच अभी जारी है।

यूपी एटीएस की एफआईआर से जुड़ा मामला

ईडी अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर की जा रही है। जांच में एक ऐसे संगठित नेटवर्क का खुलासा होने का दावा किया गया है, जिस पर रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की भारत में अवैध घुसपैठ कराने, उनके लिए कथित रूप से फर्जी भारतीय पहचान-पत्र तैयार कराने और देश के विभिन्न हिस्सों में बसाने में मदद करने के आरोप हैं।

संदिग्ध वित्तीय नेटवर्क का खुलासा

प्रारंभिक जांच में एजेंसियों को एक व्यापक वित्तीय नेटवर्क के संकेत मिले हैं। अधिकारियों के अनुसार कुछ चैरिटेबल ट्रस्ट और सामाजिक संस्थाओं पर आरोप है कि उन्हें विदेशी स्रोतों से बड़ी मात्रा में धन प्राप्त हुआ, जिसे कथित तौर पर कई बैंक खातों, म्यूल अकाउंट्स और बहु-स्तरीय वित्तीय लेन-देन के जरिए इधर-उधर किया गया।

जांच में यह भी सामने आया है कि संदिग्ध लाभार्थियों तक नकद निकासी और कम राशि वाले कई ट्रांसफर किए गए। ईडी अब इन वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है ताकि धन के स्रोत और उसके उपयोग का पता लगाया जा सके।

फिलहाल एजेंसी की छापेमारी और दस्तावेजों की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement