• होम
  • देश
  • सिक्किम टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग ढहने से 7 मजदूरों की मौत

सिक्किम टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग ढहने से 7 मजदूरों की मौत

 27 के फंसे होने की आशंका; रेस्क्यू अभियान जारी गंगटोक: सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन सुरंग ढहने के बाद बड़ा हादसा सामने आया है। जिला प्रशासन के अनुसार, हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि करीब 27 मजदूरों के सुरंग के अंदर फंसे होने की आशंका है। राहत एवं बचाव अभियान […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • July 21, 2026 8:19 am IST, Published 11 hours ago

 27 के फंसे होने की आशंका; रेस्क्यू अभियान जारी

गंगटोक: सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन सुरंग ढहने के बाद बड़ा हादसा सामने आया है। जिला प्रशासन के अनुसार, हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि करीब 27 मजदूरों के सुरंग के अंदर फंसे होने की आशंका है। राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है।

जिला प्रशासन ने की मौतों की पुष्टि

नामची जिला प्रशासन ने आधिकारिक रूप से सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनुसार, मृतकों के शवों को सिंगटम जिला अस्पताल, एसटीएनएम अस्पताल (गंगटोक) और नामची जिला अस्पताल भेजा गया है।

कई एजेंसियां चला रही हैं रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिक्किम पुलिस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विस, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीमें संयुक्त रूप से बचाव अभियान चला रही हैं। सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SSDMA) भी पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है।

27 मजदूरों के फंसे होने की आशंका

नामची की जिला कलेक्टर अनूपा टमलिंग ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लगभग 27 मजदूर सुरंग के भीतर फंसे हो सकते हैं। हालांकि, सुरंग के अंदर की वास्तविक स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है, इसलिए फंसे लोगों की सटीक संख्या की पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।

एनडीआरएफ की टीम सुरंग में दाखिल

अधिकारियों के मुताबिक, एनडीआरएफ की टीम सुरंग के भीतर प्रवेश कर चुकी है और बचाव अभियान जारी है। टीम के लौटने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि अंदर कितने मजदूर मौजूद हैं और उनकी स्थिति कैसी है।

गैस रिसाव की भी आशंका

बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर सुरंग के भीतर गैस रिसाव की आशंका भी सामने आई थी। इसी दौरान मजदूर अंदर फंस गए। गैस और सुरंग के भीतर मौजूद मलबे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

प्रशासन का कहना है कि सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Advertisement