• होम
  • देश
  • दिल्ली-एनसीआर समेत 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर समेत 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

आंधी-तूफान की भी चेतावनी; पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • August 17, 2026 9:04 am IST, Published 6 hours ago

आंधी-तूफान की भी चेतावनी; पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से कई राज्यों में बारिश का दौर तेज होने की संभावना है।

वहीं, दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। हालांकि, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में बारिश के आसार

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। उमस के बीच कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी मौसम का मिजाज इसी तरह रहने की संभावना है। हरियाणा के कई हिस्सों में छिटपुट से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

उत्तर प्रदेश में कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, कानपुर, बरेली, हरदोई, सीतापुर, शाहजहांपुर, बिजनौर, गोंडा, बस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत समेत कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।

लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

बिहार में भी तेज बारिश का अनुमान

बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक को लेकर चेतावनी जारी की गई है। गया, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, जहानाबाद, मुंगेर, बांका, जमुई, कटिहार, भागलपुर, कैमूर, नालंदा, नवादा, औरंगाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और लखीसराय में बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग ने इन इलाकों में खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

बंगाल और पूर्वोत्तर में भारी बारिश

गंगीय पश्चिम बंगाल में 17 अगस्त को अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। सिक्किम में भी कई स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है।

असम और मेघालय में पूरे सप्ताह अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश में भी कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

हिमाचल में भारी बारिश, भूस्खलन का खतरा

हिमाचल प्रदेश में 17 और 18 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने का खतरा बढ़ सकता है।

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी सप्ताह के अधिकांश दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों और यात्रा करने वालों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव का असर

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण मानसून की गतिविधियां तेज हुई हैं। इसका प्रभाव उत्तर भारत के साथ-साथ पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में भी देखने को मिल सकता है।

बारिश के दौरान तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है।

Advertisement