• होम
  • दिल्ली/NCR
  • सीएनजी के लगातार बढ़ते दामों ने आम जनता की कमर तोड़ी :देवेंद्र यादव

सीएनजी के लगातार बढ़ते दामों ने आम जनता की कमर तोड़ी :देवेंद्र यादव

नई दिल्ली: दिल्ली में CNG के दाम में ₹3.89 प्रति किलो की बढ़ोतरी कर इसे ₹86.98 प्रति किलो किया जाना दिल्ली की जनता के साथ अन्याय है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  देवेंद्र यादव ने CNG की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब देश के दूसरे राज्यों में […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • August 31, 2026 10:46 am IST, Published 1 hour ago

नई दिल्ली: दिल्ली में CNG के दाम में ₹3.89 प्रति किलो की बढ़ोतरी कर इसे ₹86.98 प्रति किलो किया जाना दिल्ली की जनता के साथ अन्याय है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  देवेंद्र यादव ने CNG की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब देश के दूसरे राज्यों में CNG की कीमतों में इस तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई, तो दिल्ली की जनता पर ही महंगी CNG का बोझ क्यों डाला जा रहा है?

देवेंद्र यादव ने कहा कि CNG की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर दिल्ली के लाखों ऑटो-टैक्सी चालकों, मध्यम वर्गीय परिवारों, छोटे कारोबारियों और रोजाना सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। पहले से ही महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ती घरेलू जरूरतों के खर्च से परेशान आम आदमी के लिए ₹3.89 प्रति किलो की अतिरिक्त बढ़ोतरी उसकी जेब पर सीधा हमला है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में CNG की कीमतों में इस वर्ष हुई लगातार बढ़ोतरी ने जनता की आर्थिक परेशानियों को और गंभीर कर दिया है। CNG महंगी होने से केवल ऑटो और टैक्सी चालकों का खर्च ही नहीं बढ़ेगा, बल्कि इसका व्यापक असर सार्वजनिक परिवहन के किराये, माल ढुलाई और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है। इसका सबसे अधिक नुकसान मध्यम वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर तबकों को उठाना पड़ेगा।

देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान CNG आधारित सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के पीछे स्पष्ट जनहितकारी सोच थी। इसका उद्देश्य राजधानी में प्रदूषण को कम करने के साथ-साथ आम लोगों को अपेक्षाकृत सस्ता, सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना था। दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को CNG की ओर ले जाना उस समय पर्यावरण संरक्षण और जनहित की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।

उन्होंने कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि दिल्ली में CNG की कीमतों में इतनी बड़ी बढ़ोतरी का आधार क्या है और इसका आर्थिक बोझ आखिर दिल्ली की जनता पर ही क्यों डाला जा रहा है। सरकार को केवल कीमत बढ़ाने के बजाय आम जनता की परेशानियों को समझते हुए राहत देने के उपाय करने चाहिए।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की कि सरकार CNG की कीमत में की गई ₹3.89 प्रति किलो की बढ़ोतरी को तत्काल वापस ले। साथ ही सार्वजनिक परिवहन के किराये को नियंत्रित रखते हुए ऑटो-टैक्सी चालकों और यात्रियों पर पड़ रहे अतिरिक्त आर्थिक बोझ को कम किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम आदमी को महंगाई से राहत देना होनी चाहिए, न कि लगातार बढ़ती कीमतों का बोझ उस पर डालना। देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता महंगाई से राहत चाहती है और सरकार को जनविरोधी फैसलों पर पुनर्विचार करते हुए CNG की बढ़ी हुई कीमत तत्काल वापस लेनी चाहिए।

Advertisement