उज्जैन में शाही मस्जिद हटाने के विरोध में प्रदर्शन

पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, महिला टीआई घायल उज्जैन। सिंहस्थ की तैयारियों के बीच उज्जैन में शाही मस्जिद हटाने के विरोध को लेकर सोमवार को तनाव की स्थिति बन गई। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों की ओर से पथराव किया गया, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • September 28, 2026 10:19 am IST, Published 1 hour ago

पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, महिला टीआई घायल

उज्जैन। सिंहस्थ की तैयारियों के बीच उज्जैन में शाही मस्जिद हटाने के विरोध को लेकर सोमवार को तनाव की स्थिति बन गई। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों की ओर से पथराव किया गया, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। इलाके में स्थिति को देखते हुए मस्जिद के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं को हटाने के दौरान क्राइम ब्रांच की टीआई पुष्पा पांचाल के हाथ में चोट लग गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी।

सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही शाही मस्जिद

सिंहस्थ के मद्देनजर उज्जैन में कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक करीब 900 मीटर सड़क के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इस परियोजना की जद में शाही मस्जिद समेत कुछ अन्य धार्मिक स्थल भी आ रहे हैं।

मस्जिद को हटाने की कार्रवाई के विरोध में स्थानीय लोगों की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है। सोमवार को प्रदर्शन के दौरान स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

हाईकोर्ट में सुनवाई

शाही मस्जिद को हटाने से जुड़े मामले में सोमवार को इंदौर हाईकोर्ट में भी सुनवाई होनी है। इसी के चलते प्रशासन और पुलिस की नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है।

फिलहाल मस्जिद के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और इलाके में स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Advertisement